उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 | Uttarakhand Primary Teacher Vacancy 2025

उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 – 1649 पदों पर भर्ती

शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश भर के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्राइमरी) के 1649 पदों पर भर्ती के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। यह प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी शिक्षक बनने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उत्तराखंड स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर के सभी जिलों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत और नैनीताल) में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में बेसिक शिक्षक (प्राथमिक शिक्षक) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र महिला और पुरुष उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 से निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का मुख्य बिंदु:

  • उत्तराखंड सरकार ने प्राथमिक स्कूलों में 1649 सहायक अध्यापक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, NIOS से D.El.Ed कर चुके निजी शिक्षक भी इस बार पात्र माने जायेंगे।
  • फिलहाल 2100 पदों में से 451 का मामला कोर्ट में लंबित है, शेष 1649 पद जिला-वार भरे जा रहे हैं।
  • प्रत्येक जिले में रिक्तियों के अनुसार अलग-अलग भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं।
विभाग का नामउत्तराखंड शिक्षा विभाग
पद का नामसहायक अध्यापक (प्राथमिक)
कुल पद1649 (जिला स्तर पर भर्ती)
आरक्षणशासनादेश अनुसार
पदों का वितरण50% विज्ञान, 50% विज्ञानत्तर
आयु सीमा21 से 42 वर्ष (01 जुलाई 2025 को)
योग्यतास्नातक + D.El.Ed/बीटीसी/विशेष शिक्षा/चार वर्षीय बी.एल.एड) या समकक्ष डिप्लोमा/डिग्री
UTET-I / CTET-I परीक्षा उत्तीर्ण
आवेदन मोडऑफलाइन/ ऑनलाइन (घोषित तिथि अनुसार)
वेतनमान₹35400-₹112400
चयन प्रक्रियामेरिटसेवा नियमावली 2012/2025 के अनुसार

जिला-वार वार रिक्तियां (अपडेटेड):

जिलापदों की संख्याअंतिम तिथि
अल्मोड़ा24130.11.2025 (5pm)
बागेश्वर11829.11.2025 (5pm)
चमोली16230.11.2025 (5pm)
पिथौरागढ़10329.11.2025 (5pm)
उत्तरकाशी13429.11.2025 (5pm)
चम्पावत8528.11.2025 (5pm)
ऊधम सिंह नगर1828.11.2025 (5pm)
पौड़ी गढ़वाल23029.11.2025 (5pm)
देहरादून9729.11.2025 (5pm)
नैनीताल12928.11.2025 (5pm)
टिहरी गढ़वालअपडेट जल्द05.12.2025 (5pm)
रुद्रप्रयागजल्द अपडेट
हरिद्वारजल्द अपडेट

आवश्यक योग्यता:

  • भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि
  • प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed/बीटीसी/विशेष शिक्षा/चार वर्षीय बी.एल.एड) या समकक्ष डिप्लोमा/डिग्री
  • राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से उपरोक्त योग्यता
  • UTET-I / CTET-I परीक्षा उत्तीर्ण
  • आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी डॉक्यूमेंट वैध होना अनिवार्य

आयु सीमा:

  • न्यूनतम: 21 वर्ष, अधिकतम: 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट

चयन प्रक्रिया:

  • चयन “उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षा सेवा नियमावली 2012 (संशोधित 2025)” के अनुसार, मेरिट बेस पर
  • वरिष्ठता, योग्यता एवं आरक्षण लागू

आरक्षण:

  • सभी क्षैतिज व प्रारंभिक आरक्षण राज्य शासन के नवीनतम शासनादेशानुसार
  • रिजर्व पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • उम्मीदवार उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए या स्थायी निवास प्रमाण पत्र धारक हो।
  • हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तराखंड राज्य के मान्यता प्राप्त संस्थान से पास या राज्य में कार्यरत सरकारी कर्मचारी या उनके बच्चे भी पात्र।
  • 50% विज्ञाने (Science) एवं 50% विज्ञानेत्तर (Non-Science) के पद होंगे।
  • सेवा में कार्यरत सहायक अध्यापक पुनः आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

अनिवार्य दस्तावेज़:

  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र
  • TET प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो, हस्ताक्षर

आवेदन कैसे करें?

  • इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा जारी विज्ञापन/नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म पर ऑफलाइन आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक डिटेल, शैक्षिक योग्यता और ट्रेनिंग की जानकारी भरें।
  • आवेदन पत्र के साथ अपनी सभी शैक्षिक, जाति, निवास, रोजगार, अनुभव आदि प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां और स्वयं के पूर्ण पते वाला लिफाफा (जिस पर उपयुक्त डाक टिकट लगा हो) पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में भेजें।
Skip to PDF content

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop
    Scroll to Top